हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
हर्निया के ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया
घर से बाइक चलाकर सामान्य हालत में अस्पताल पहुंचा था सचिन, रात में ऑपरेशन के दौरान मौत से हड़कंप
दमोह। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हर्निया का इलाज कराने पहुंचे 40 वर्षीय मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर पीतांबर बुधवानी और अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जांच कर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि हिंडोरिया निवासी सचिन अग्रवाल को सोमवार शाम करीब 6 बजे हर्निया के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार रात करीब 10 बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। वही सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच परिजनों को सचिन की मौत की जानकारी दी गई। चाचा राजेश अग्रवाल ने बताया कि सचिन घर से बाइक चलाकर सामान्य हालत में अस्पताल पहुंचा था।
चचेरे भाई अमित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद सचिन की तबीयत बिगड़ने की बात स्टाफ से कही गई, लेकिन समय पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई। और लगातार गुमराह किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां एसआई बीएल पटेल ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर तथ्य सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है पूर्व में भी डॉ पीताम्बर बुधवानी के हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान सामान्य लोगों की मौते हो चुकी है। जहां लोगों ने मामले में जिला प्रशासन से विभिन्न घटनाओं की जांच स्थिति का स्पष्टीकरण लिए जाने सहित दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड