शुरू न्यूज़
कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह पूरा मामला झुमरी तिलैया नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 का है। बीती रात जब युवती अपने चचेरे भाई के साथ भागने की फिराक में थी, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। पूछताछ के दौरान युवती ने खुलासा किया कि उन दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा है। युवती ने स्पष्ट किया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अब उसी युवक से शादी करना चाहती है, जबकि युवक का दावा है कि युवती अपनी इच्छा से उसके साथ आई थी।
बताया जा रहा है कि घर से भागते समय युवती अपने साथ कुछ जेवर और करीब ₹2,500 भी लेकर निकली थी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और मामले को लेकर पंचायत स्तर पर भी चर्चा की गई। फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। चूंकि युवक और युवती आपस में चचेरे भाई-बहन हैं, इसलिए दोनों परिवारों के बीच विवाह की चर्चा ने मामले को सामाजिक और कानूनी रूप से बेहद संवेदनशील बना दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड