शुरू न्यूज़
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा स्थित बिरसोड़ीह पंचायत के दर्जनों ग्रामीण शनिवार दोपहर 1 बजे चंदवारा अंचल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भूदान के तहत मिली अपनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए अंचलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अजय कुमार ने बताया कि उनके पूर्वजों को वर्ष 1958 में भूदान योजना के तहत जमीन का पर्चा मिला था, लेकिन कुछ लोग कथित फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर उस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने वर्ष 2022 और 2024 में भी अंचलाधिकारी और उपायुक्त को आवेदन दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा दोनों पक्षों को जमीन पर खेती न करने का निर्देश दिए जाने के बावजूद दूसरा पक्ष लगातार उस पर खेती कर रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से भूदान पर्चे और संबंधित सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनका पर्चा फर्जी पाया जाता है, तो प्रशासन उन्हें इसकी लिखित जानकारी दे, अन्यथा उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए। इसके साथ ही, ग्रामीणों ने विवादित भूमि पर तत्काल रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड