शुरू न्यूज़
कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-9 स्थित विद्यापुरी का 16 वर्षीय किशोर आयुष कुमार पाठक, जिसे टीटू के नाम से भी जाना जाता है, शुक्रवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों के अनुसार, आयुष शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे नारदीगंज निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार के साथ घर से निकला था, जिसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चला है।
लापता किशोर के पिता संतोष कुमार पाठक ने बताया कि परिवार द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक आयुष का कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने आम लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को आयुष या उसके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत संपर्क करें। मदद के लिए 7643822980 और 9507225240 नंबर जारी किए गए हैं। परिजनों ने लोगों से अनुरोध किया है कि किशोर को सकुशल घर पहुंचाने में सहयोग करें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड