वरिष्ठ पत्रकार के.के. मिश्रा को राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी , पूर्वांचल प्रभारी नियुक्त होने पर मीडिया कर्मियों ने दी बधाई_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 02 सितंबर2026,
संत कबीर नगर के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार कृष्ण कुमार मिश्रा (के.के. मिश्रा) को राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन का पूर्वांचल प्रभारी नियुक्त किया है।
के.के. मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहद सक्रिय हैं और संत कबीर नगर के सबसे सीनियर पत्रकारों में शुमार हैं। श्री मिश्रा जी एक स्वाभिमानी एवं समाज के प्रति समर्पित मीडिया कर्मी माने जाते हैं और मीडिया जगत में उनकी बहुत इज्जत है। पुराने मीडिया कर्मी होने के कारण कई जनपदों के पत्रकार उन्हें गुरु समान मानते हैं। श्री मिश्रा की विशेषता है कि वे किसी संगठन में न रहते हुए भी पत्रकारों की मदद करते रहते हैं, और पत्रकारों के सहयोग में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ते। शर्त बस इतनी रहती है कि पत्रकार निष्पक्ष एवं ईमानदार होना चाहिए। इन सभी प्रतिभाओं को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
श्री मिश्रा के किसी भी पत्रकार संगठन में आ जाने से उस पत्रकार संगठन को बल प्राप्त होता है एवं सात्विकता प्राप्त होती है, क्योंकि मिश्रा जी समझौता करने वालों में से नहीं हैं। अखिल भारतीय पत्रकार महासभा की तरफ से श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना करते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड