रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश, ऋण वितरण में तेजी लाएं

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित_________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 02 सितम्बर 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंको के सीडी-रेशियो के समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंको के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पी0एन0बी0, यूनियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यू0पी0 ग्रामीण बैंक को ऋण जमा अनुपात सीडी रेशियों को ठीक करने के सख्त निर्देश दिये साथ ही पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सभी क्षेत्रो में खराब प्रदर्शन पर नराजगी व्यक्त करते हुए निदेर्शित किया गया कि आप अपने उच्च अधिकारी के साथ अलग से एक बैठक करेगें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष बैंको में लम्बित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत करते हुए पात्र आवेदकों को ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें और यदि पत्रावली अथवा आवेदन की प्रक्रिया अथवा आवेदक की पात्रता में कोई कमी है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से कारण का उल्लेख करते हुए ही पत्रावली को अस्वीकृत किया जाये, अनावश्यक रूप से सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंको की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित बैंक अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। बैठक में सभी सरकारी योजनाएं जैसे सीएम युवा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएम सूर्य घर, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि में जनपद के बैंको को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंको में लम्बित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। बैठक में पिछली कार्यवृत्ति पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने ऋण वितरण को गतिशील करें ताकि सीडी रेशियो में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बैकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पी0डी0 विजयन्त कुमार, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रवीण कुमार शुक्ल, आरबीआई के प्रतिनिधि पल्लवी सोम, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुुद्रगुप्त मल्ल, ई0ओ0 नगर पालिका खलीलाबाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी