₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

मिशन शक्ति 5.0 के तहत संत कबीर नगर में आयोजित हुआ बहु-बेटी सम्मेलन

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

संत कबीर नगर में नारी शक्ति को जागरूक करने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत भव्य बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशों, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने ग्रामीण इलाकों में जाकर इन सम्मेलनों का कुशल नेतृत्व किया।

इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा ग्राम इमलीडीहा, महिला थाना द्वारा बघौली, थाना महुली द्वारा धायपोखर, थाना धनघटा द्वारा दुबौलिया व शनिचरा, थाना मेंहदावल द्वारा बर्तनहिया, थाना बखिरा द्वारा सई लंगडी व टोला बेलपुरवा और थाना धर्मसिंहवा द्वारा देउरा व छिबरा में चौपालों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा गुड टच – बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर चर्चा कर पम्पलेट भी बांटे गए।

चौपाल के दौरान महिलाओं को वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के बारे में बताया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं से निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उपस्थित महिलाओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आयोजन से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है, घरेलू विवादों पर खुलकर बात करने का अवसर मिला है और पुलिस के प्रति उनका विश्वास मजबूत हुआ है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी