शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में राष्ट्रीय हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कन्नौज के पाल चौराहा स्थित एक होटल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुकेश पाल देशबंधु ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य इन मामलों को जनता के सामने लाना है।
प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश पाल ने दावा किया कि वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव को चुनाव जिताने के लिए भारी दबाव बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दौरान कसावा क्षेत्र के छिबरामऊ निवासी नीरज मिश्रा की हत्या हुई थी, जिसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, मुकेश पाल ने राजू पाल हत्याकांड का भी विशेष रूप से उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप मढ़े हैं। उन्होंने सरकार से इन सभी गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड