शुरू न्यूज़
बस्ती के स्टेशन रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर खिलवाड़ और घोर लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन की कथित संवेदनहीनता के चलते एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई। परिजनों का सीधा आरोप है कि एनेस्थीसिया का ओवरडोज देने के कारण जच्चा-बच्चा की सांसें थम गईं। मृतका की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्टनपुर निवासी प्रतिभा चौधरी (24) के रूप में हुई है, जिन्हें प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस दर्दनाक घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर सबूत मिटाने और मामले को दबाने की कोशिश के संगीन आरोप लग रहे हैं। परिजनों के अनुसार, मौत होते ही डॉक्टर और अस्पताल संचालक ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर दोनों शवों को सीधे घर भिजवा दिया। मृतका के पति बाहर मजदूरी करते हैं और घटना की जानकारी मिलते ही बस्ती के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आते ही मामले की लिखित शिकायत पुलिस थाने में देकर पोस्टमार्टम की मांग की जाएगी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है, जो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। इस पूरे मामले ने निजी अस्पतालों में जारी लूट और लापरवाही के खेल को उजागर कर दिया है और जिला स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर भी बड़े सवाल खड़े किए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड