शुरू न्यूज़
बस्ती और सिद्धार्थनगर जनपदों में अवैध रूप से संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अपर स्वास्थ्य निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बस्ती मंडल) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की साख पर बट्टा लगाने वाले इन अवैध अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन केंद्रों की जांच कर सीएमओ सिद्धार्थनगर और बस्ती को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के आदेश के बाद से ही क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे चिकित्सा केंद्रों के संचालकों में हड़कंप मच गया है।
इस पूरे मामले का खुलासा राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा दिए गए एक ज्ञापन के बाद हुआ। ज्ञापन में इटवा (सिद्धार्थनगर) के जनता सेवा हॉस्पिटल, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर, बढ़या के पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर और भानपुर (बस्ती) के पब्लिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अवैध संचालन और घोर अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जनता सेवा हॉस्पिटल पर पहले भी विभागीय कार्रवाई हो चुकी है और वहां से पैरामैडिकल प्रमाण पत्र बरामद होने के मामले में भी जांच की मांग की गई है। वहीं लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अवैध रूप से सीटी स्कैन सेवाओं के संचालन का आरोप है। शिकायतकर्ता ने इन सभी सेंटरों के पंजीकरण, वास्तविक संचालकों की भूमिका और सरकारी नियमों के अनुपालन की गहन जांच कर अनियमितता मिलने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
प्रशासनिक सख्ती के बाद इस मामले की प्रतिलिपि बस्ती व सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों और आयकर विभाग को भी भेज दी गई है। अपनी मुश्किलें बढ़ती देख इन अवैध संस्थानों से जुड़े कथित सरगनाओं ने दफ्तरों के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं और वे ‘साहब’ से बचाव की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि, आला अधिकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दूसरों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर केंद्र चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड