वी वी जी राम जी के तहत श्रम सम्मेलन विकास खण्ड ब्रह्मपुर के सभागार में आयोजित हुआ
वी वी जी राम जी के तहत श्रम सम्मेलन विकास खण्ड ब्रह्मपुर के ब्लाक के सभागार में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ई सरवन निषाद रहे ।
विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख सुमन यादव रही
गोरखपुर । गुरुवार को ब्रह्मपुर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार वी वी जी राम जी के तहत श्रम सम्मेलन का आयोजन खंड विकास अधिकारी स्तुति पांडेय की देख रेख में सम्पन्न हुई ।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ई सरवन निषाद ने उपस्थित ग्राम प्रधानों सहित समस्त जन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार निचले स्तर के लोगो को स्वावलंबी बनाने की लिए कटिबद्ध है ।
इस योजना के तहत मनरेगा को समाप्त कर विकसित बीबी जी राम जी रोजगार गारंटी योजना लाई है ।इस योजना के तहत श्रमिकों के रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पहले मनरेगा में 100 दिन की हाजिरी पूरे 1 वर्ष में लगती थी अब उसे और समृद्ध करने के लिए 125 दिन की हाजिरी लगाई जाएगी। जो श्रमिक पहले 266 रुपया पाता था अब वह ₹300 उसका मजदूरी होगा। साथ ही साथ सरकार की मंशा है कि इस योजना के तहत अधिक से अधिक श्रमिक इसका लाभ उठावे। उन्होंने महिलाओं को जोर देते हुए कहा की सरकार की प्राथमिकता है कि महिलाओं को सशक्त करना ।पहले महिलाएं अपने को असहाय महसूस करती थी ।आज के समय में तमाम योजनाएं चलाकर सरकार ने महिलाओं को मजबूत किया है।
कार्यक्रम के अंत में विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख सुमन यादव ने सभी आगतो के आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया ।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा नेता राज कुमार गुप्ता,अमित जयसवाल,मानवेंद्र यादव,रामदायगर निषाद, एडीओ पंचायत राम गोपाल तिवारी,प्रधान जय प्रकाश यादव ,धनराज निषाद,शिवा सिंह,शिव कुमार पासवान ,रामसेवक,महंत गुप्ता,विपिन कुमार ,मानवेंद्र , हननान,जगदीश गुप्ता,सहित पचासों लोग उपस्थित रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड