सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं मिशन शक्ति टीम ने घर-घर पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं का जाना हालचाल……………………………
संत कबीर नगर 01 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की “सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना को साकार करते हुए जनपद पुलिस द्वारा आमजन से बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से निरंतर जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम मे थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद स्थापित किया गया। पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया, उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा आवश्यक सहायता एवं समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पुलिसकर्मियों ने वृद्धजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को भरोसा दिलाया कि “महुली पुलिस सदैव आपके साथ है, किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला न समझें। आपकी सुरक्षा एवं सहायता हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आपातकालीन सेवाओं एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, धोखाधड़ी अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क करें। संतकबीरनगर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधों पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों के मन में सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध स्थापित कर एक सुरक्षित, जागरूक, संवेदनशील एवं सहभागी समाज के निर्माण का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड