शुरू न्यूज़
लातेहार जिले के महुआडार प्रखंड अंतर्गत दुरूप ग्राम पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय दोना में बच्चे और शिक्षक प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं और करा रहे हैं। विद्यालय का भवन अत्यधिक जर्जर अवस्था में है, जहाँ छत टूटकर गिरती रहती है और बरसात के दिनों में पूरी छत भीग जाती है, जिससे हर पल खतरे का अंदेशा बना रहता है।
इस गंभीर मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक लातेहार, गौतम साहू, ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोना मध्य विद्यालय सहित लातेहार जिले के सभी विद्यालयों की अद्यतन रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही जर्जर विद्यालयों की मरम्मत की जाएगी अथवा उन्हें ध्वस्त कर नया भवन बनाया जाएगा।
विद्यालय के प्रचार सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि भवन की खस्ताहालत और उससे जुड़े खतरे की सूचना विभाग के वरीय अधिकारियों को पूर्व में ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद, छात्र और शिक्षक प्रतिदिन इस खतरनाक स्थिति में पढ़ाई करने और कराने को मजबूर हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड