शुरू न्यूज़
गुमला जिले के चैनपुर में शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने और सरकारी भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने एक व्यापक अभियान चलाया। अंचलाधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर के व्यस्त मार्गों और प्रमुख बाजारों का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने सड़कों और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को गंभीरता से लिया। अंचलाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान, विज्ञापन बोर्ड और टीन-शेड जैसे अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड