₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

गुमला में 28 वर्षीय युवक की सुनियोजित हत्या, सबूत मिटाने का प्रयास

SHAMBHU. S. CHAUHAN

गुमला जिले के भरनो थाना अंतर्गत भड़गाँव खलबी टोली में 28 वर्षीय जट्टू उरांव की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार रात को अज्ञात अपराधियों ने जट्टू के घर में घुसकर धारदार हथियार से उसके पेट पर कई वार किए और गला रेतकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद, शव को घर से लगभग 300 मीटर दूर एक हाई वोल्ट विद्युत टॉवर के पास फेंक दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों ने टॉवर के एंगलों पर खून छिड़क दिया ताकि ऐसा लगे कि युवक की मौत टॉवर से गिरने के कारण हुई है, जो कि हैरान कर देने वाली घटना है। हालांकि, युवक के घर के अंदर कमरे में भी खून के धब्बे पाए गए हैं, जो हत्या के तरीके की पुष्टि करते हैं।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने पर गांव में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मृतक की बड़ी बहन रति उराईन ने बताया कि जट्टू बाहर किसी दूसरे राज्य में ईंट भट्ठा में काम करता था और करीब एक माह पहले ही घर लौटा था। परिवार में बूढ़े मां-बाप के अलावा, दो दिन पहले ही छोटी बहन अपने ससुराल से मायके आई थी, जबकि एक छोटा भाई भी बाहर काम करने गया है। रति उराईन के अनुसार, हत्या से पहले उसके भाई ने फोन पर उससे कहा था कि कुछ लोग उसे जान से मारना चाहते हैं। जब उनसे युवक के नशापान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह नशा तो करता था, लेकिन पिछले दो-चार दिनों से उसने नशा नहीं किया था।

हत्या की सूचना मिलते ही भरनो थाना के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस हत्या को एक सुनियोजित साजिश मान रही है और हर पहलू से इसकी तह तक जाने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की हत्या घर के अंदर कैसे और किन कारणों से की गई, तथा इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। फिलहाल, इस हत्याकांड के पीछे का रहस्य बरकरार है और लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने मृतक के पिता, उसकी बड़ी बहन और दो दिन पहले मायके आई छोटी बहन को पूछताछ के लिए भरनो थाना ले गई है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी