शुरू न्यूज़
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के फतहा पंचायत स्थित कुरूमडीहा गांव में 19 वर्षीय विवाहिता रज़िया खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते लोगों ने कोडरमा–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कौआआम के पास सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची हीरोडीह थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और सड़क जाम खुलवाया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड