शुरू न्यूज़
लातेहार के सदर अस्पताल में 2 जुलाई को एक सीटी स्कैन चिकित्सीय उपकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मनिका के विधायक रामचंद्र सिंह और उपायुक्त संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से इस केंद्र का उद्घाटन किया। यह सीटी स्कैन उपकरण केंद्र प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में स्थापित किया गया है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सांसद कालीचरण सिंह ने इसे लातेहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जिले में चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धियां हासिल हो रही हैं जो प्रमंडल स्तर पर भी नहीं हैं। राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने भी इसे लातेहार के लिए एक सुनहरा और ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि अब सीटी स्कैन के लिए लोगों को रांची या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि यह सुविधा उन्हें सदर अस्पताल में ही मिलेगी। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल से ही यहां चिकित्सीय सुविधाएं बेहतर हो रही हैं और आने वाले दिनों में लातेहार जिला चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में आगे होगा।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, डीएमएफटी की प्रभारी पदाधिकारी मेरी मड़की के अलावा भाजपा नेता पंकज सिंह, अमलेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, डॉ. चंदन सिंह, हरिशंकर यादव, प्रभात कुमार, सुदामा प्रसाद गुप्ता, सुशील कुमार यादव, अंकित पांडेय, साजन कुमार, चंदन कुमार और मनोज पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड