सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली अंतर्गत बर्नी गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां संपत्ति हथियाने के लिए एक कलयुगी बेटा हैवान बन गया। आरोपी बेटे ने अपने पिता के जीवित रहते ही उनकी संपत्ति पाने के लालच में उन्हें लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आस-पड़ोस के ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया।
चांदा कोतवाल राजकुमार वर्मा के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या के आरोपी बेटे, बहू और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी बेटे और बहू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और सक्रियता से प्रयास कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड