शुरू न्यूज़
जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी हंगामा और पथराव की घटना सामने आई है। नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरायबीरु चौराहा से लेकर तहसील रोड और बाजार तक यह अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत फुटपाथ और सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा रहे थे। इस दौरान कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पथराव की इस घटना में नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के सिर में चोट आई है, वहीं बुलडोजर का शीशा भी टूट गया और चालक के साथ मारपीट की कोशिश की गई।
घटना के बाद नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सना सगीर और नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईओ सना सगीर ने स्पष्ट किया कि माता मंदिर से सिहौली चौराहे तक की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों और मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था। उन्होंने साफ किया कि भविष्य में भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।
केराकत कोतवाली के थाना प्रभारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद पाण्डेय ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजस्व टीम पर हमला करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्रवाई में पक्षपात के आरोपों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड