शुरू न्यूज़
जौनपुर के मछली शहर क्षेत्र के ग्राम अदारी डभिया में जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव के घर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर पहुंचीं। उन्होंने अपने साथियों के साथ रोहित के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को अंग वस्त्रम और मिठाई देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से परिवार और बेटे रोहित की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि “उड़ान नहीं देखी है पंखों की साइज उसे तो वेल पावर चाहिए”।
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से कम संसाधनों में सभाजीत जी ने अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाया है, वह बड़े गर्व की बात है। वहीं, एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने खेल मंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे खेल मंत्री पार्टी में ही खेल कर रहे हैं, जबकि रोहित देश का गौरव है और इस विषय को पार्टी से हटकर देखा जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से खेल मंत्री ने विधानसभा में ताल ठोक कर कहा था कि मछली शहर क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनवा दिया गया है, आज वह अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। वहां बहुत सारी सुविधाओं का भारी अभाव है। उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उड़ान पंखों की साइज नहीं देखती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड