सीएमआईएस पोर्टल पर रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता पर दिया जोर______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 14 सितंबर 2026, जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए, इसे कार्यदायी संस्थाएं पूरी गंभीरता से लें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य हेतु धनराशि प्राप्त हो गई है उन परियोजनाओं का कार्य निश्चित समयावधि के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें और जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंड ओवर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की प्रगति को सभी कार्यदायी संस्थाएं व संबंधित विभाग सीएमआईएस पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति दर्शाने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों व योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें और विलंबित परियोजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए उन्हें पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से संबंधित समस्त विभागों द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए विस्तृत समीक्षा की और समस्त विभागों एवं कार्यकारी संस्थाओं को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग में संचालित समस्त विकास योजनाओं की समीक्षा करते रहें जिससे कहीं कोई कमी पाए जाने अथवा कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित रह जाने पर ससमय उसका निराकरण किया जा सके और अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति पर विशेष ध्यान दें जिससे सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग अच्छी बनी रहे। बैठक के दौरान जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकासखंडवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों व न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें और शहरी क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, युवा कल्याण सहित समस्त जन कल्याणकारी एवं विकास विभागों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को योजनाओं में गुणवत्ता व प्रगति लाने के निर्देश दिए गए और जनपद में विभागों व कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों व परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही दिनांक 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की सफलता के दृष्टिगत समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, कार्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ0 सलोनी गर्ग, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर के पांडेय, अधिशाषी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उप निदेशक कृषि डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड