₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बस्ती में रील और हथियारों के शौक में बने अपराधी, 3 गैंग चिन्हित

अजीत मिश्रा (खोजी)

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कम उम्र के लड़कों और किशोरों की अपराध की दुनिया में बढ़ती दखल ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया रील्स, हथियारों के दिखावे और रातों-रात ‘डॉन’ बनने की चाहत में युवा तेजी से आपराधिक गिरोहों के दलदल में धंस रहे हैं। शातिर गैंग सरगना नई उम्र के लड़कों को पैसा, रुतबा और सोशल मीडिया पर पहचान का लालच देकर उनका ब्रेनवॉश कर रहे हैं और अपने गिरोह में भर्ती कर रहे हैं। पुलिस ने जिले में ऐसे तीन सक्रिय गैंगों को चिन्हित कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, ये तीनों गैंग कोतवाली, नगर और लालगंज थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इस मामले पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले में चिन्हित किए गए तीनों गैंग से जुड़े प्रत्येक सदस्य पर पुलिस टीमें शिकंजा कस रही हैं। शातिर अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ इनके सक्रिय नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।

हाल के दिनों में हुई कई वारदातों से इन गिरोहों की पोल खुली है। शहर कोतवाली के मड़वानगर टोल प्लाजा के पास असलहों से लैस युवाओं के साथ पुलिस का आमना-सामना हुआ था, जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि उनके कई साथी फरार हो गए। इसके अलावा, नगर थानाक्षेत्र में सक्रिय गिरोह फिरौती से लेकर हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहा है। वहीं लालगंज थानाक्षेत्र का गैंग जिले के बाहर तक फैल चुका है, जिसने हाल ही में संतकबीरनगर में एक हत्या की सुपारी ली थी, जिसे पुलिस की सक्रियता से नाकाम कर दिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अधिकतर युवा सोशल मीडिया पर हथियारों और गैंगस्टर गानों के साथ रील बनाकर खुद को डॉन साबित करने की होड़ में अवैध असलहा मुहैया कराने वालों के संपर्क में आ जाते हैं। इसके साथ ही, पुलिस को जल्दी शक न होने के कारण इन नाबालिगों का इस्तेमाल नशे की तस्करी में भी किया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने जिले में डिजिटल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग बढ़ा दी है तथा अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी