शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के महुली थाना पुलिस ने एक अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कामयाबी मिली। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 24 जुलाई 2026 को मैनसिर नहर पुलिया के पास से यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों में रामचंद्र गुप्ता (निवासी रामपुर, थाना खलीलाबाद), प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू (निवासी खरवनिया कला, थाना महुली) और कुनाल (निवासी इमिलडिहा, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर) शामिल हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बेरोजगार हैं और अपने शौक व दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी करते थे। रामचंद्र गुप्ता ने एक मोटरसाइकिल देवरिया जनपद के थाना मईल क्षेत्र से चुराई थी, जबकि अन्य गाड़ियां प्रियांशु सिंह के साथ मिलकर लखनऊ के इटौंजा व बीकेटी क्षेत्र और बाराबंकी से चुराई गई थीं। मैनसिर स्थित आरआरओ प्लांट के पास से भी चोरी की 2 मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। बरामद वाहनों में पैशन प्रो (UP 52 AL 4933), सुपर स्पलेंडर (UP 32 JR 9802), पल्सर (UP 83 BS 1316) तथा बिना नंबर प्लेट की एक हीरो एचएफ डीलक्स और एक पल्सर 150 सीसी शामिल हैं। गिरोह के सदस्य चोरी के वाहनों को कम दामों में बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना महुली में मु0अ0सं0 302/2026, धारा 317(2), 317(4), 112(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य जनपदों से इनका आपराधिक इतिहास जुटाया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली मुख्य टीम में थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गौतम यादव, एंटीथेफ्ट सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह और सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड