शुरू न्यूज़
लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा और विभिन्न पर्वों की तैयारियों के कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने, मिलावट, ओवररेटिंग एवं अराजकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरे प्रदेश में एक समान और प्रभावी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से मेरठ जोन की कार्ययोजना को सभी पुलिस जोनों के साथ साझा किया जाएगा।
यात्रा मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट, गंदगी या ओवररेटिंग किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी। प्रत्येक दुकान पर संचालक का नाम स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा और डीजे की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुसार ही रखी जाएगी। सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थलों पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी होगी, पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का तत्काल खंडन कर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई का पालन कराने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और बाढ़ व कटान वाले क्षेत्रों में तैयारियां पहले से पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को अगले 2-3 दिनों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव लेने को कहा गया है। इसके साथ ही राजस्व वादों और चकबंदी से जुड़ी समस्याओं का समाधान मेरिट के आधार पर समयबद्ध तरीके से करने पर जोर दिया गया है ताकि सामाजिक सौहार्द प्रभावित न हो। पावर कॉरपोरेशन के सभी डिस्कॉम को ओवर बिलिंग की शिकायतों का तत्काल समाधान करने और उपभोक्ताओं से केवल वास्तविक विद्युत उपभोग का ही बिल लेने की व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड