संत कबीर नगर जिले के बघौली ब्लॉक के अंतर्गत खलीलाबाद तहसील के ग्राम पंचायत भगवानपुर के निवासी कमलाकांत ने जिला अधिकारी और सीडीओ (CDO) को पत्र लिखकर गाँव के एनम (ANM) सेंटर की बदहाली की शिकायत की है। दिनांक 15 जुलाई 2026 को भेजे गए इस शिकायत पत्र में कमलाकांत (पुत्र श्री सीताशरण तिवारी) ने अधिकारियों को सूचित किया है कि ग्राम पंचायत भगवानपुर में निर्मित एनम सेंटर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है।
शिकायतकर्ता ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा है कि इस सेंटर की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यहाँ कुत्ते और बिल्ली भी नहीं बैठ सकते, तो ऐसे में कोई इंसान यहाँ कैसे बैठेगा और स्वास्थ्य सेवाएं कैसे उपलब्ध कराई जाएंगी? वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने जिला अधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि भगवानपुर की जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए इस एनम सेंटर की तत्काल मरम्मत कराई जाए या फिर यहाँ नए एनम सेंटर का निर्माण करवाया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड