नगर परिषद चुनाव: वार्ड 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला ‘टाल वाले’ के समर्थन में रैली, समर्थकों ने मांगे वोट….
हिंडौन सिटी। नगर परिषद चुनावों की सरगर्मी के बीच रविवार को वार्ड संख्या 37 से निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला (टाल वाले) के समर्थन में विशाल रैली निकाली गई। रैली के दौरान समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगे। रैली का आयोजन वार्ड क्षेत्र में किया गया, जहां समर्थकों ने प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला का माला पहनाकर और साफा बांधकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। रैली में मौजूद समर्थकों ने चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। हाथ में पोस्टर और चुनाव चिन्ह के बैनर लिए समर्थक,”एक दो एक दो,अलमारी को वोट दो” जैसे नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे।
घर-घर जाकर मांगा जनसमर्थन:रैली के दौरान प्रत्याशी रमेश चंद कल्ला ने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं में सुधार और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का वादा करते हुए अपने चुनाव चिन्ह ‘अलमारी’ पर मोहर लगाने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड