शुरू न्यूज़
करौली के पांचना बांध से सोमवार को नहरों में पानी छोड़े जाने के बावजूद कुसाय क्षेत्र तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह हिंडौन-गंगापुर-सपोटरा सड़क मार्ग स्थित कुडगांव पर जाम लगा दिया, जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन ने गंभीर नदी और गुडला लिफ्ट में पानी छोड़ा, लेकिन कमांड एरिया में कम पानी छोड़कर क्षेत्र के किसानों के साथ धोखा किया गया है। किसानों के अनुसार, इसी वजह से कमांड एरिया की नहरें अभी भी सूखी पड़ी हुई हैं और उन्हें सिंचाई का पानी नहीं मिल रहा है।
किसानों ने पांचना बांध पर कार्यरत कर्मचारियों की कथित लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासन ने दावा किया है कि नहरों में पानी खोल दिया गया है, लेकिन कुसाय में धरना दे रहे लोगों का कहना है कि पानी अभी तक नहरों में नहीं पहुंचा है। स्थिति को देखते हुए, पुलिस प्रशासन लगातार धरने पर बैठे किसानों से समझाइश का प्रयास कर रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड