शुरू न्यूज़
करौली जिले के हिंडौन सिटी स्थित कोतवाली थाना परिसर में गुरुवार देर शाम सीएलजी सदस्यों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुनेश कुमार मीना और नगर परिषद के नवनियुक्त आयुक्त दिलीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान वाहन दुर्घटनाओं व साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने, नशा तथा जुआ-सट्टा रोकने और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वैमनस्य फैलाने वाले अकाउंट ब्लॉक करने, शहर में जर्जर भवनों को उतरवाने, बेतरतीब ठेला लगाने वाले वेंडर्स को अनुशासित करने और नालियों में खून बहाने वाले मांस व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बिंदु भी उठाए गए। बैठक में सरकारी सीसीटीवी कैमरे चालू करने, गौ सेवा करने वाले युवाओं का गौशाला कमेटी से समन्वय स्थापित करने, अवैध खनन रोकने, ईदगाह कॉलोनी से गुजरने वाले अवैध भारी वाहनों पर रोक लगाने, आवारा पशुओं को पकड़वाने, आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने, बारिश में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और वाहन पार्किंग पॉइंट स्थापित करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी रामनिवास गुर्जर, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, पुलिस संयोजिका लज्जा रानी अग्रवाल, पिंकी जाटव, पुष्पा धाकड़, नाजरीन शाह, गौ सेवक देवेंद्र, महेंद्र, अशोक सोलंकी, सतीश शर्मा, सलीम कुरैशी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड