शुरू न्यूज़
गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के हीरोडीह गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ सड़क के किनारे स्थित एक विशाल नीम का पेड़ अचानक भरभराकर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गिर गया। गनीमत यह रही कि जिस समय यह पेड़ गिरा, उसके नीचे कोई भी वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
पेड़ गिरने की वजह से कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर पेड़ को हटाकर बाधित यातायात को दोबारा बहाल करने के प्रयास में जुट गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड