रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

दिव्यांग परिवार की बेबसी, सरकार सुनो! कोई छत नहीं, कोई जमीन नहीं

Balkrishan Tripathi

बेबसी की मार झेल रहा दिव्याग परिवार अब तो सुन लो सरकार नसर पर छत में आशियाने के लिए जमीन चारों बजे दिव्यांग बीमारी से जूझ रहा
बेबसी की मार झेल रहा दिव्यांग ब्राह्मण परिवार, अब तो सुन लो सरकार
– न सिर पर छत, न आशियाने के लिए जमीन; चारों बच्चे दिव्यांग, बीमारी से जूझ रहा परिवार
– भूखे बच्चों का पेट भरने के लिए मां कभी मजदूरी तो कभी भीख मांगने को मजबूर
बस्ती। किस्मत ने पहले ही ऐसा दर्द दिया कि जिंदगी मुश्किल हो गई, लेकिन सरकारी तंत्र की बेरुखी ने इस परिवार की बेबसी को और गहरा कर दिया है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 भगत सिंह नगर के भैरोपुर निवासी राम कृष्ण मिश्र का परिवार आज भी सिर पर छत और पैरों के नीचे जमीन के लिए तरस रहा है। परिवार की हालत ऐसी है कि न तो रहने के लिए अपना घर है और न ही आशियाना बनाने के लिए एक धुर जमीन।
राम कृष्ण मिश्र अपनी पत्नी गुड़िया और चार बच्चों के साथ वर्षों से पन्नी तानकर गुजर-बसर कर रहे हैं। परिवार की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि चारों बच्चे दिव्यांग हैं। वे न ठीक से चल पाते हैं और न ही बोल पाते हैं। बच्चों की देखभाल और रोजमर्रा की जरूरतों का पूरा बोझ माता-पिता पर है।
मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ समय पहले राम कृष्ण मिश्र को फालिज का दौरा पड़ा। इलाज के बाद अब वह किसी तरह थोड़ा-बहुत चल पा रहे हैं, लेकिन पूरी तरह स्वस्थ होकर काम करने की स्थिति में नहीं हैं। दूसरी ओर पत्नी गुड़िया परिवार का पेट पालने के लिए मजदूरी करती हैं। जब मजदूरी का काम नहीं मिलता अथवा उससे परिवार का खर्च नहीं चलता तो वह अपने बच्चों का पेट भरने के लिए भिक्षा मांगने तक को मजबूर हो जाती हैं।
परिवार की स्थिति देखकर सहज ही सवाल उठता है कि आखिर सरकारी योजनाओं का लाभ उन लोगों तक कब पहुंचेगा, जिन्हें उसकी सबसे अधिक जरूरत है। एक ओर सरकार दिव्यांगजनों, गरीबों और बेसहारा परिवारों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह परिवार वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन गुजारने को विवश है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। चारों बच्चों की दिव्यांगता के कारण उनकी देखभाल में भी अतिरिक्त खर्च होता है। ऐसे में परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
अब सवाल यह है कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस परिवार पर कब पड़ेगी? क्या प्रशासन इस बेबस परिवार को आवास के लिए भूमि, पक्का आशियाना, दिव्यांग बच्चों को नियमानुसार मिलने वाली सुविधाएं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएगा? या फिर राम कृष्ण मिश्र का परिवार इसी तरह पन्नी के नीचे जिंदगी काटने को मजबूर रहेगा?
भैरोपुर का यह परिवार सिर्फ सहायता का मोहताज नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद लगाए सरकार और प्रशासन की ओर देख रहा है। जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारी तत्काल मामले का संज्ञान लेकर परिवार की वास्तविक स्थिति की जांच करें और पात्रता के अनुसार सरकारी सहायता उपलब्ध कराएं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी