ब्रेकिंग न्यूज
पारिवारिक कलह के बाद ट्रक चालक ने आम के पेड़ से लटककर दी जान
शाम को बाइक से घर से निकले,
बनकटी, बस्ती। मुंडेरवा था पारिवारिक कल के वजह सेना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार शाम पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकले ट्रक चालक का शव रविवार सुबह गांव के पास बिकना तालाब के किनारे आम के पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रामपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार कनौजिया (50) पुत्र रामकुमार कनौजिया ट्रक चालक थे। परिजनों के अनुसार शनिवार को परिवार में किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह नाराज होकर शाम करीब चार बजे स्प्लेंडर बाइक से घर से निकल गए। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह अलग-अलग स्थानों की जानकारी देते रहे। रात करीब दस बजे के बाद उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया।
मोबाइल बंद होने के बाद परिजन उनकी तलाश में जुट गए। रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी ली गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। पूरी रात परिजन उनकी तलाश करते रहे।
रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे शौच के लिए बिकना तालाब की तरफ गए थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब के पास आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका देखा। बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान जितेंद्र कुमार कनौजिया के रूप में की।
घटना की सूचना मिलने पर रामपुर चौकी प्रभारी प्रमोद नायक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जितेंद्र कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुभावती का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी 21 वर्षीय बेटी रीमा और 17 वर्षीय बेटा राजन भी घटना से सदमे में हैं। अचानक हुई इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड