*पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, PHC बनकटी में मरीजों को फल-मिठाई,,वितरण
बस्ती…..बनकटी
बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बनकटी ब्लॉक क्षेत्र में सेवा भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पर मरीजों के बीच फल एवं मिठाई वितरित कर जन्मदिवस को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पान्डेय व प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पान्डेय ने किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों व ओपीडी में पहुंचे लोगों को फल-मिठाई वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पूरे परिसर में सेवा और जनकल्याण की भावना देखने को मिली।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश स्वास्थ्य सेवाओं सहित हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनहितकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस अवसर पर रमेश अग्रहरि, सोनू कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ मौजूद रहा और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पान्डेय एवं प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद्र पान्डेय ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, समर्पण और विकास का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड