उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद अंतर्गत गजरौला थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चंगुल में फंसे 14 पीड़ित युवकों को सकुशल मुक्त कराया गया है। यह गिरोह “भारत एसोसिएट” नाम से कंपनी संचालित कर सोशल मीडिया के जरिए बेरोजगारों को नौकरी का लालच देता था। युवाओं से रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग के नाम पर 15 से 30 हजार रुपये तक वसूले जाते थे और फिर नौकरी देने के बजाय उन्हें नेटवर्क मार्केटिंग व मनी सर्कुलेशन स्कीम में शामिल कर दिया जाता था।
जांच में सामने आया है कि जो युवक इस फर्जीवाड़े का विरोध करते थे, उनके साथ मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 20 आवेदन पत्र, कूटरचित स्टाम्प पेपर, रजिस्टर, डायरी, 39,500 रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड