अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। इसी के विरोध में मैनपुरी में शहर के ईशान नदी पुल पर बड़ी संख्या में सपाइयों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है” और “चंदा चोर गद्दी छोड़” जैसे तीखे नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें पुतला दहन करने से रोक दिया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद सपाइयों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस दौरान सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया और जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य भी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड