शुरू न्यूज़
कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज, सयारा मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कथित तौर पर फर्जी दूल्हा बैठाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि तय दूल्हा के न पहुंचने पर पड़ोसी युवक को आधा दहेज देने का लालच देकर मंडप में बैठा दिया गया था। फिंगरप्रिंट मैच न होने पर इस युवक को पहले ही मंडप से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वह दोबारा मंडप तक पहुंचने में कामयाब रहा, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर भारी हंगामा खड़ा हो गया।
इस बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने नगमा, उसकी माँ और बिचौलिया अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सीडीओ ने संबंधित पंजीकरण को रद्द करते हुए मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि फिंगरप्रिंट मैच न होने पर बाहर किए गए युवक को आखिर दोबारा मंडप तक किसने पहुंचाया और सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे होने दी गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड