घर में पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट, कई लोगों के घायल होने की सूचना
कौशांबी👉👉👉पिपरी थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को घर के अंदर पटाखा बनाने के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महमदपुर गांव प्रयागराज और कौशांबी की सीमा पर स्थित है, जिसके चलते घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज पुलिस भी सक्रिय हो गई है।विस्फोट की सूचना मिलते ही कौशांबी पुलिस के साथ प्रयागराज से भी पुलिस फोर्स घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। वहीं, एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता भी मौके के लिए रवाना हुए हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।बताया जा रहा है कि घर के अंदर पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था, इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। धमाके के बाद कई लोगों के घायल होने की सूचना सामने आ रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल, प्रयागराज को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि गंभीर रूप से घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।फिलहाल विस्फोट में कितने लोग घायल हुए हैं अथवा किसी की मौत हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर भी अभी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों की जांच के बाद ही घटना में हताहतों की वास्तविक संख्या और विस्फोट के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड