🚌 प्रयागराज से कौशांबी तक सरकारी बस में सफर कर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी) ने सरकार की महिलाओं के लिए संचालित निःशुल्क बस यात्रा योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए स्वयं सरकारी बस में यात्रा की।
उन्होंने प्रयागराज से कौशांबी तक बस में सफर किया और यात्रा के दौरान बस में बैठी महिलाओं से बातचीत कर योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उन्हें निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा है या नहीं और यात्रा के लिए उनसे किसी प्रकार का किराया तो नहीं लिया जा रहा।
प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने स्वयं बस में यात्रा कर योजना के धरातलीय क्रियान्वयन का जायजा लिया और महिलाओं से सीधे फीडबैक प्राप्त किया।
प्रतिभा कुशवाहा (दीदी जी)
सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ
#प्रतिभा_कुशवाहा #राज्य_महिला_आयोग #प्रयागराज #कौशांबी #महिला_सशक्तिकरण #निःशुल्क_बस_यात्रा #उत्तरप्रदेश
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड