शुरू न्यूज़
नीट-2026 के परिणामों में हमीरपुर के एसडी स्कूल की छात्रा दीपिका ठाकुर ने 621 अंक हासिल कर पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बड़ी उपलब्धि पर एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डुग्घा कलां में दीपिका और 546 अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्रा प्राची इंदौरिया का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, जिससे पूरे स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा।
इस परीक्षा में जिले के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। हिम अकादमी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्र ओजिश ने 601 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, चाणक्य द गुरु कोचिंग संस्थान के छात्र अनिकेतन अंगारिया ने 571 अंकों के साथ तीसरा और एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल, हमीरपुर के छात्र आदित्य ठाकुर ने 557 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
बरोहा की रहने वाली दीपिका ठाकुर ने अपने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है। उन्होंने इसी वर्ष मार्च में एसडी पब्लिक स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की थी। दीपिका ने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए बताया कि वह प्रतिदिन आठ से दस घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं और तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। भविष्य में न्यूरो सर्जन बनकर लोगों की सेवा करने का सपना देखने वाली दीपिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के सकारात्मक माहौल को दिया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद ठाकुर और दीपिका के पिता नरेंद्र कुमार ने भी इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्कूल के अनुशासित माहौल और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की सराहना की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड