शुरू न्यूज़
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिला परिषद चमनेड वार्ड से भाजपा प्रत्याशी हैप्पी उर्फ पहलवान का नामांकन पत्र पहले सरकारी संपत्ति पर कब्जे के आरोप के चलते सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हमीरपुर ने रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में तहकीकात करने पर ये आरोप गलत पाए गए और हल्का पटवारी ने एसडीएम हमीरपुर के समक्ष एक रिपोर्ट पेश की, जिसके आधार पर हैप्पी उर्फ पहलवान का नामांकन बहाल हुआ और उन्होंने भारी मतों से चुनाव जीता।
विधायक आशीष शर्मा के अनुसार, सच्चाई सामने लाने की यह बड़ी कीमत हल्का पटवारी को चुकानी पड़ी है। प्रदेश सरकार ने हल्का पटवारी का तबादला किन्नौर जिले के पूह क्षेत्र में कर दिया है, जिसकी उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा की है। विधायक ने कहा कि यह देखना बाकी है कि आगामी समय में सरकार और किस-किस का तबादला करेगी, लेकिन बदले की भावना से किए जा रहे इस कार्य की वह कड़ी निंदा करते हैं।
आशीष शर्मा ने दावा किया कि हमीरपुर जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और हमीरपुर की जनता कांग्रेस सरकार को वोटों के माध्यम से करारा जवाब देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सच्चाई का साथ देने वाले पटवारी को ‘ईमानदारी का इनाम’ मिला है, क्योंकि उनका तबादला हमीरपुर से पूह कर दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड