शुरू न्यूज़
हमीरपुर जिले के कस्बा मुस्करा के छः थोक मोहल्ले में शनिवार शाम एक शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हल्दी-मेहंदी की रस्म के लिए डीजे साउंड सिस्टम लगा रहे 22 वर्षीय ऑपरेटर पंकज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
यह घटना देवकरण कुशवाहा के पुत्र की रविवार को होने वाली शादी के हल्दी-मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, पंकज पुत्र हीरालाल, उम्र 22 वर्ष, साउंड का सामान नीचे रखने के बाद तार फैलाने के लिए छत पर चढ़ा था। शाम को हुई बारिश के कारण छत गीली थी, और छज्जे के ठीक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।
करंट लगते ही पंकज बुरी तरह झुलसकर छत पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन और मोहल्ले के लोग उसे तुरंत सीएचसी मुस्करा ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पंकज अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, जो डीजे ऑपरेटर का काम कर घर चलाता था। उसकी असामयिक मौत से मां-बाप और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए बताया कि रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजर रही यह हाईटेंशन लाइन हमेशा ही जानलेवा खतरा बनी रहती है। उन्होंने कई बार बिजली विभाग से इसकी शिकायत की, लेकिन इस लाइन को हटाया नहीं गया। निवासियों का कहना है कि त्योहारों और शादी-समारोहों में ऐसे हादसे अब आम हो चले हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड