शुरू न्यूज़
मौदहा तहसील क्षेत्र के अरतरा गांव से एक हृदयविदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 5 वर्षीय मासूम कपिस कुमार ‘विधायक जी, हमारा भी मकान बनवा दो’ कहते हुए मदद की गुहार लगा रहा है। वीडियो में बच्चा अपना जर्जर, झोपड़ीनुमा मकान दिखाते हुए अपनी और अपने परिवार की दयनीय स्थिति उजागर कर रहा है।
कपिस कुमार के परिवार को बुनियादी सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ रहा है, क्योंकि उनके पास शौचालय और रसोई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। परिवार इसी टूटे-फूटे झोपड़ीनुमा मकान में रहने को मजबूर है, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद, पीड़ित परिवार की मदद के लिए आम लोगों में मांग उठने लगी है। इस मामले पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अरुण कुमार ने बताया है कि यह परिवार आवास योजना के लिए पात्र है और धनराशि उपलब्ध होते ही उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड