शुरू न्यूज़
सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के बिसानी मोड़ स्थित सूर्या ढाबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान खानापुर निवासी पप्पू मिश्र, जो स्वामीनाथ मिश्र के पुत्र थे, के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड