शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शनिवार को आयोजित तहसील दिवस में एक आठवीं का छात्र अपनी फरियाद लेकर सीधे जिलाधिकारी के पास पहुंच गया। वहां मौजूद अधिकारी बच्चे की गजब की हाजिरजवाबी और बेबाक अंदाज को देखकर पूरी तरह दंग रह गए।
यह पूरा मामला लखीमपुर सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला गोटैय्याबाग का है। इस बच्चे की मां लोगों के घरों में काम करती है और उसके घर पर उसके ही चाचा-चाची ने ताला लगा दिया है। इसी परेशानी से परेशान होकर यह छात्र अपनी शिकायत लेकर डीएम अंजनी कुमार सिंह के पास पहुंचा और बेबाक ढंग से उनसे अपने घर का ताला खुलवाने की मांग की।
जब डीएम अंजनी कुमार सिंह ने वहां मौजूद कोतवाल राजेश सिंह से बच्चे का काम देखने के लिए कहा, तो बच्चे ने तुरंत जवाब दिया, “दिखवा नहीं, कहिए ताला खुलवा दें।” बच्चे ने डीएम से आगे कहा कि सर ताला खुलवा दें, ताकि उसे बार-बार आना-जाना न पड़े। बच्चे के मुंह से यह रौबदार बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। इसके बाद डीएम ने संबंधित थाना अधिकारी को इस मामले की जांच करवाने का निर्देश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड