शुरू न्यूज़
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी गांव का एक युवक अपने साथी के साथ रात करीब 12 बजे घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा। दोनों ने उसका मुंह दबा दिया और उनमें से एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर सुनकर जब युवती का भाई जाग गया, तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता अपने भाई के साथ गांव में रहती है, जबकि उसके माता-पिता सुमेरपुर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं।
घटना की जानकारी शनिवार सुबह पीड़िता ने अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद वह उन्हें साथ लेकर सुमेरपुर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इस मामले में पुलिस सोशल मीडिया सेल के माध्यम से बताया गया है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड