शुरू न्यूज़
हमिरपुर जिले के मौदहा नगर में एक सर्राफा दुकान पर एक महिला टप्पेबाज ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया। यह महिला लगभग 400 ग्राम चांदी की पायल लेकर फरार हो गई।
पूरी घटना के अनुसार, यह महिला एक छोटी बच्ची के साथ दुकान पर पहुंची थी और करीब 45 मिनट तक गहने देखती रही। इस दौरान उसने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाए रखा और मौका पाते ही चांदी की पायल लेकर फरार हो गई। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें टप्पेबाज महिला का कारनामा साफ देखा जा सकता है।
इस मामले में सर्राफा व्यापारी ने तत्काल कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड