*”हमीरपुर: बंडवा गांव में दबंगों का आतंक | पति-पत्नी और बेटे पर लाठी-डंडों से हमला, मारपीट का वीडियो वायरल”*
*हमीरपुर/मुस्करा* :- मुस्करा थानाक्षेत्र के बंडवा गांव में दबंगों ने एक पक्ष पर जमकर लाठियां भांज दीं। हमले में पति, पत्नी और उनके बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंगों को लाठी से हमला करते साफ देखा जा सकता है।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। @Uppolice @ADGZonPrayagraj को टैग कर पीड़ितों ने सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड