शुरू न्यूज़
पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित नवादा गांव के मुख्य मार्ग पर महीनों से जमा पानी, कीचड़ और गड्ढों के कारण हर रोज़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। सुबह हो या शाम, इस रास्ते से गुजरना लोगों के लिए बेहद जोखिम भरा बन चुका है। बाइक और साइकिल सवारों के फिसलकर गिरने से लेकर पैदल चलने वाले लोग कीचड़ व गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। इस बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के दौरान नवादा गेट के सामने NH-31 का ढलान गांव की ओर कर दिया गया, जिससे बारिश का पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो जाता है। इसके अलावा जल निकासी के लिए बनी खंतियों को भी भर दिए जाने से स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई है।
रोज़ हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों की खामोशी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वे कब जागेंगे और क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तुरंत जलनिकासी की व्यवस्था करने, सड़क की मरम्मत कराने और इसका स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड