शुरू न्यूज़
अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे “जांच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार” अभियान से जिले के लोगों को घर बैठे समय पर इलाज मिल रहा है। इस पहल के तहत जिले की सभी पंचायतों में स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर 30 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों की रक्तचाप (बीपी), मधुमेह (शुगर), कैंसर और एनीमिया की जांच कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर-संचारी बीमारियों की शुरुआती चरण में पहचान कर मरीजों को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचाना है।
अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि केवल स्क्रीनिंग ही नहीं की जा रही, बल्कि चिन्हित मरीजों को एमबीबीएस डॉक्टरों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सीय परामर्श और उपचार भी घर पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 5,190 हाइपरटेंशन, 4,203 मधुमेह, 616 एनीमिया, 369 मोतियाबिंद, 10 मुंह के कैंसर, 10 स्तन कैंसर और 6 गर्भाशय कैंसर के मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इन सभी मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार शुरू कर दिया गया है।
इस नवाचारी पहल की सफलता के बाद जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सा टीमों को निर्देश दिया है कि अभियान को पूरी गंभीरता और गुणवत्ता के साथ संचालित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जांच और इलाज से वंचित न रहे। इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड