शुरू न्यूज़
बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र स्थित चिरियावां गांव में जंगली जानवरों को भगाने के लिए घास में छिपाकर रखे गए देसी बम की चपेट में आने से एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। चरते समय गाय ने घास में छिपे बम को चारा या अनाज समझकर अपने मुंह में दबा लिया। इसी दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गाय का गलफड़ा बुरी तरह फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल गाय को बचाने का प्रयास करते हुए तुरंत अतरी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घास में यह विस्फोटक किसने और किन परिस्थितियों में रखा था। जानकारी सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड