शुरू न्यूज़
गया जिला प्रशासन ने ‘ऑपरेशन पियूष’ के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मुखिया, समाजसेवियों और ग्रामीण चिकित्सकों को सम्मानित किया है। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी (डीएम) ने सभी सम्मानित लोगों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन अभियान की सफलता प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही संभव होती है। डीएम ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीण चिकित्सकों ने समय पर सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश की है और उनके समर्पण व सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका।
इस अवसर पर सम्मानित लोगों ने भी प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनहित के कार्यों में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड